1.हर पतंग जानती है,
अंत में कचरे में जाना है !
लेकिन उसके पहले हमें,
आसमान छूकर दिखाना है !
बस जिंदगी भी यही चाहती है,👌
2.
किसी ने पूछा समाज को आगे बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए
एक विद्वान ने जवाब दिया😊
टांग के बदले हाथ खींचो🤝
समाज अपने आप आगे बढ़ेगा 👌
3.
जमाना क्या कहेगा यह मत सोचो ?
क्योंकि जमाना बहुत अजीब है!
नाकामयाब लोगों को मजाक उड़ाता है,
और कामयाब लोगों से जलता है!
4
बस और बातचीत में एक बड़ा फर्क है
बस सिर्फ यह सिद्ध करती है
कि कौन सही है
जबकि बातचीत यह तय करती है
कि क्या सही है
5
बुरे समय में दिलासा देने वाला
अजनबी क्यों ना हो दिल में उतर जाता है
और बुरे समय में किनारा करने वाला
अपना क्यों ना हो दिल से उतर जाता है
6
वाणी में भी अजीब शक्ति होती है
कड़वा बोलने वालों का शहद भी बिक जाता है
और मीठा बोलने वालो का मिर्ची भी बिक जाता है
7.
आप कब सही थे
इसे कोई याद नहीं रखता
लेकिन आप कब गलत थे
इसे सब याद रखते हैं
8.
चुप रहना और माफ करना सीखिए
क्योकि चुप रहना से बड़ा कोई जवाब नहीं
और माफ कर देने से बड़ी कोई सजा नहीं
9.
कच्चे कान शक्की की नजर और
कमजोर मन इंसान को अच्छी समृद्धि
के बीच भी
नरक का अनुभव कराता है
10.
सही प्रशंसा व्यक्ति को हौसला बढ़ाता है
अधिक प्रशंसा व्यक्ति को लापरवाह बनाती है

0 टिप्पणियाँ